फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over asking for way to pass; two youths attacked with iron bars and rods.

Ghaziabad News: साइड मांगने पर विवाद, दो युवकों सरिया व रॉड से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute over asking for way to pass; two youths attacked with iron bars and rods.
इंदिरापुरम। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता व सदस्य दक्ष चौधरी और उनके साथियों पर इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। कार्रवाई गौतमबुद्ध नगर के होशियारपुर निवासी मोनू की तहरीर पर 15 जुलाई को हुई है। पीड़ित और उसके दोस्त का आरोप है कि साइड मांगने पर आरोपियों ने उन पर सरिया, रॉड और पिस्टल की बट से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में मोनू ने बताया कि 12 जुलाई की तड़के करीब 4 बजे वह अपने दोस्त आदित्य को छोड़ने के लिए एक अन्य साथी के साथ इंदिरापुरम ईस्टर्न हाइट सोसायटी जा रहे थे। काला पत्थर मार्ग पर आगे चल रही कार से साइड के लिए कार का हॉर्न बजाया। आरोप है कि कार चालक ने साइड देने की बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। चालक ने कार रोकी और चार-पांच लोग उतरे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। उनके साथी जान बचाने के लिए एक क्लीनिक की तरफ भागे, लेकिन आरोपियों ने पकड़कर पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार किया। साथ ही लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इसकी वीडियो और घायलों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित ने उन पर जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल की और अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सर्विलांस टीम ने देखी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed