फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of demanding

Ghaziabad News: तमंचा दिखा 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट परिसर में एक चैंबर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट कर तमंचा तानकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने चैंबर में बंधक बना लिया और दो दिन के भीतर रकम न देने पर हत्या करने की धमकी दी। अधिवक्ता जीतपाल सिंह सिसौदिया ने कविनगर थाने में संदीप कुमार मित्तल और जितेंद्र सचदेवा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायत में जीतपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि 3 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे संदीप कुमार मित्तल नाम का व्यक्ति उनके चैंबर में घुस आया। आरोप है कि उसने आते ही उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चैंबर की कुंडी अंदर से बंद कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर तान दिया। उसने धमकी दी कि शोर मचाने पर वह उन्हें जान से मार देगा। आरोप है कि आरोपी ने काफी देर तक उन्हें चैंबर में बंधक बनाए रखा और 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इसके बाद संदीप ने अपने मोबाइल फोन से जितेंद्र सचदेव नाम के व्यक्ति से भी उनकी बात कराई। जितेंद्र ने भी फोन पर 10 लाख रुपये देने की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर 7 अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed