{"_id":"6a3c354ba5fcf458b901b158","slug":"advocates-took-out-a-march-and-blocked-the-road-in-protest-against-the-privatization-of-the-registration-process-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-916593-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निबंधन निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, जाम किया सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निबंधन निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च, जाम किया सड़क
विज्ञापन
जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। रजिस्ट्री कार्यालय के निजीकरण के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को 14वें दिन भी अदालती कार्य का बहिष्कार करते हुए मार्च निकाला। काली पट्टी बांधकर तहसील परिसर से जीटी रोड पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने ताली-थाली बजाकर निजीकरण का विरोध किया। इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी।
मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन के चलते वाहनों के पहिये थम गए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि निबंधन विभाग का निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।
आरोप है कि नए निर्देशों के अनुसार भूमि की पहली रजिस्ट्री प्राधिकरण स्वयं कर सकेगा। इसके लिए निबंधन विभाग की ओर से प्राधिकरण को लॉग इन पासवर्ड मुहैया कराया जाएगा। इससे कार्य बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। प्रदर्शन में तहसील बार एसोसिएशन के घनश्याम सेंगर, अतवीर सिंह, दीपक, पंकज शर्मा, विकास त्यागी, अनिल कुमार, राजकुमार शर्मा, विनोद त्यागी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और बैनाम लेखक शामिल रहे।