सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman receives treatment after wandering for four days.

Ghaziabad News: चार दिन भटकने के बाद महिला का हुआ इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman receives treatment after wandering for four days.
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में एक महिला अत्यधिक रक्तस्राव की परेशानी लेकर आई थी। महिला और उसके पति का आरोप है कि अस्पताल के स्त्रीरोग विभाग में चेकअप तक नहीं किया गया और वहां से भगा दिया गया। परेशान होकर वह इमरजेंसी में पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बुधवार को दोबारा इमरजेंसी में पहुंचने पर विभाग के चिकित्सकों ने स्त्री रोग विभाग में भेजा उसके बाद उपचार हुआ।

संजयनगर निवासी भोलाराम ने बताया कि उनकी 45 वर्षीय पत्नी कौशल्या को पिछले 10 दिनों से अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या हो रही है। हालत अधिक गंभीर होने पर शनिवार को स्त्रीरोग विभाग की ओपीडी में पहुंचे थे। ओपीडी में बैठी चिकित्सक ने बिना चेकअप किए उनको बोला कि पहले खून का टेस्ट कराकर आओ। जब वह लैब पहुंचे तो डेढ़ बजने के कारण खून की जांच नहीं हो सकी। महिला की हालत अधिक खराब होने पर वह दोबारा ओपीडी में गए कि उनका चेकअप कर लिया जाए लेकिन वहां से उनको भगा दिया गया। उसके बाद वह इमरजेंसी में पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार किया और महिला घर चली गई। बुधवार को भी अत्यधिक कमजोरी होने और रक्तस्राव न रुकने की समस्या को लेकर वह इमरजेंसी पहुंचे वहां से उनको ओपीडी भेज दिया गया जहां फिर से टेस्ट की रिपोर्ट और अन्य जांच दिखाने की बात कही गई। बाद में अन्य लोगों के दबाव के बाद महिला का इलाज शुरू किया गया। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed