{"_id":"6a3c35c80079c4dd3200e133","slug":"deliberations-held-to-accelerate-biodiversity-park-development-municipal-commissioner-takes-a-tough-stance-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-916601-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बायोडायवर्सिटी पार्क के विकास कार्यों को गति देने पर मंथन, नगर आयुक्त हुए सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बायोडायवर्सिटी पार्क के विकास कार्यों को गति देने पर मंथन, नगर आयुक्त हुए सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। बायोडायवर्सिटी पार्क के विकास कार्यों की बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने समीक्षा की। पहले उन्होंने कार्यालय में प्रजेंटेशन देखी। फिर पार्क का स्थलीय निरीक्षण भी किया। कार्यों की धीमी गति को देख नगर आयुक्त ने नाराजगी प्रकट की और जिम्मेदार इकाईयों के अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के सख्त आदेश जारी किए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भी इसमें तेजी लाने के आदेश दिए।
नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क की 26 हेक्टेयर भूमि से गंदगी पूरी तरह साफ कराई जा चुकी है। मिट्टी भराव का काम पूरा हो चुका है। पार्क के अंदर बटरफ्लाई गार्डन, फूड कोर्ट, तालाब, पार्किंग आदि विकसित की जा रही है। इसमें 270 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसमें करीब 11 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस मौके पर उद्यान अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, निर्माण इकाई के मुख्य अभियंता एनके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
बरसात में जलभराव रोकने के लिए बनी योजना
नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को निगम मुख्यालय पर स्वास्थ्य और अन्य इकाइयों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इस दौरान नगर आयुक्त ने अब तक जिन नालों की सफाई हो चुकी है, इसकी सूची मांगी। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन नालों की सफाई अभी तक नहीं हुई, उनकी सफाई तुरंत शुरू कराई जाए। उन्हाेंने निर्माण इकाई के अधिकारियों से कहा कि वह तुरंत निर्माण कार्यों की निगरानी बढ़ाएं और तय समय सीमा में उनको पूरा कराएं।