सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AI based ultrasound center to be started in women's hospital

Ghaziabad News: महिला अस्पताल में शुरू होगा एआई आधारित अल्ट्रासाउंड केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
AI based ultrasound center to be started in women's hospital
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में प्रदेश का पहला एआई आधारित अल्ट्रासाउंड केंद्र अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत अत्याधुनिक मशीन के जरिए गर्भ में पल रहे शिशु की विस्तृत और सटीक जांच संभव हो सकेगी।
Trending Videos

अस्पताल के सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के अनुसार मशीन सोमवार तक पहुंचने की उम्मीद है और इसके बाद केंद्र को चालू कर दिया जाएगा। इस नई तकनीक में गर्भस्थ शिशु की कई इमेज ली जाएंगी। जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से विश्लेषित कर लगभग दस मिनट में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इससे डॉक्टरों को शिशु की स्थिति, विकास और संभावित जोखिमों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। महिला अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक इस सुविधा का विशेष रूप से 34 से 36 सप्ताह की गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोग किया जाएगा। लेबर रूम के पास स्थापित इस केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वयं जांच करेंगी और एआई आधारित रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल से सामान्य और सिजेरियन प्रसव के बीच सही विकल्प चुनने में डॉक्टरों को मदद मिलेगी। साथ ही प्रसव से पहले जटिलताओं की पहचान भी आसान हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह तकनीक मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी सहायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed