सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An objectionable video went viral on social media.

Ghaziabad News: आपत्तिजनक वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
An objectionable video went viral on social media.
विज्ञापन
मुरादनगर। असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस से स्थानीय लोगों ने लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


तहरीर में लिखा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, बल्कि क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता पैदा करने का कार्य भी करती हैं। हिन्दू युवा वाहिनी व गो सेवक ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वीडियो में एक युवक कह रहा है कि आ जाओ, होली खेल लो, आज ईद का दिन है, बैठे हैं सब। तहरीर देने वालों में शुभम त्यागी, शिवा शर्मा, शिवम् त्यागी, संचित, बबलू प्रजापति, मनीष, अक्षत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed