सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   eight to nine people attack four man during drinking cold drink in dasna road

'वो मारने आए थे': नौ हमलावरों का हमला, रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पीने रुके 4 युवकों को जमकर पीटा; किया लहूलुहान

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना में चार युवकों पर अचानक आठ-नौ अज्ञात हमलावरों ने बिना वजह गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ये सभी गाजियाबाद जा रहे थे। तभी एक हॉस्पिटल के पास रुककर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे।

eight to nine people attack four man during drinking cold drink in dasna road
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डासना के समीप इन्डो जर्मन पर कोल्ड ड्रिंक पीने रुके युवकों पर जानलेवा हमला हुआ, धारदार हथियार से अज्ञात युवकों ने वार किया। पीड़ित ने नौ अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos


वेव सिटी थाना क्षेत्रांतर्गत डासना में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। डासना से शनिवार शाम सामान लेने गाजियाबाद जा रहे चार युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर गम्भीर घायल के रिश्तेदार शेर मौहम्मद निवासी पुरानी पैंठ डासना वेव सिटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका बेटा मोनिश 19 अपने रिश्तेदारों फैसल, अल्ताफ और आकिल के साथ शनिवार शाम करीब 7 बजे डासना से गाजियाबाद सामान लेने जा रहे थे। 

रास्ते में इण्डो जर्मन अस्पताल के पास वे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए रुके। इसी दौरान करीब 8-9 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बिना किसी बात के गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोनिश और उसके दो साथी अल्ताफ व आकिल जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन हमलावरों ने फैसल को पकड़ लिया। 

आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फैसल की गर्दन और कानपटी (सिर के किनारे) पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया। हमले में फैसल को गम्भीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक का पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने घायल रिश्तेदार की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed