सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An old woman was duped of jewellery worth lakhs by pretending to show her God in leaves.

Ghaziabad News: पत्तों में भगवान दिखाने का झांसा देकर वृद्धा से लाखों के जेवर ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
An old woman was duped of jewellery worth lakhs by pretending to show her God in leaves.
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक में थाने के नजदीक दो टप्पेबाजों ने 68 वर्षीय वृद्धा को एक पत्ते पर भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर सोने के आभूषण ठग लिए। बदमाश सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए। अचेतावस्था टूटने पर पीड़िता ने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं।
Trending Videos


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड के रानीखेत निवासी त्रिलोक सिंह नेगी नोएडा में आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं और परिवार के साथ सुपरटेक लिविंगस्टन सोसायटी में रहते हैं। त्रिलोक सिंह नेगी के मुताबिक उनकी मां कुसुम नेगी शुक्रवार की शाम फ्लैट से घूमने के लिए निकलीं। जब वह एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो उन्हें दो युवकों ने रोक लिया और पता पूछा। वृद्धा ने पता मालूम न होने की बात कही। एक युवक ने बताया कि वह हरिद्वार से आ रहा है। उनके घर की सभी परेशानी वह मिनटों में दूर कर सकता है। इसी दौरान उसका दूसरा साथी मौके पर पहुंचा। जिसे आरोपी ने जमीन से पत्ता उठाकर देखने को कहा। उसने पत्ते में भगवान के दर्शन होना बताया। इसके बाद कुसुम नेगी से भी सड़क से पत्ते उठाकर भगवान के दर्शन करने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान कुसुम नेगी अचेतावस्था में आ गईं और जैसे दोनों युवकों ने कहा, वैसा ही करती रहीं। आरोपी कुसुम नेगी के कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, पर्स और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। बता दें कि इससे पूर्व भी सोसायटी में सहायिका का काम करने वाली महिला के साथ भी इन्हीं दो आरोपियों ने मोबाइल फोन और नकदी ठग ली थी। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी में दो युवक वृद्धा से टप्पेबाजी करते नजर आए हैं। पूर्व में हुई टप्पेबाजी की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवकों से मोबाइल फोन झपटकर खाते से नकदी निकाली

सिहानी गेट थाने पहुंचे विमल निवासी गोविंदपुरम ने बताया कि वह मूलरूप से हैदरगढ़ लखनऊ के रहने वाले हैं और पीओपी का काम करते हैं। शुक्रवार की शाम करीब सवा आठ बजे वह सोनीपत से अपने दोस्त के साथ रेलवे स्टेशन पर उतरे। दोनों पैदल ही पुराने बस स्टैंड की ओर चलने लगे। जब वह आंबेडकर रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू के बल पर दोनों से मोबाइल फोन ले लिए। आरोपियों ने पेटीएम का कोड पूछकर 17200 रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए और भाग गए। थाना प्रभारी ने घटनास्थल नगर कोतवाली का बताकर उन्हें वापस भेज दिया। हालांकि उसके बाद उन्होंने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed