सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth points pistol at victim for protesting abuse, arrested

Ghaziabad News: गाली का विरोध करने पर युवक ने तानी पिस्टल, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth points pistol at victim for protesting abuse, arrested
विज्ञापन
मुरादनगर। गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने अपने पड़ोसी पर पिस्टल तान दी, लोगों ने युवक को पकड़कर मय पिस्टल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


डिफेंस कॉलोनी निवासी आयुष कौशिक व मोहित शर्मा का घर आसपास है। शुक्रवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मोहित शर्मा ने गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर उसने आयुष पर पिस्टल तान दी। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, उन्होंने मोहित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मोहित शर्मा निवासी डिफेंस कालोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि रौब गालिब करने के लिए वह अपने पास पिस्टल रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed