{"_id":"697e68c8838fa685c00c9305","slug":"crime-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15079-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने निकाले 1.02 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने निकाले 1.02 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के रामप्रस्थ चंद्र नगर निवासी मुकेश कंडवाल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1,02,996 रुपये निकाल लिए। मामला 22 दिसंबर 2025 का है। वहीं, इसकी ऑनलाइन साइबर अपराध पोर्टल पर हुई शिकायत को थाने पहुंचने में एक माह से ज्यादा का समय लग गया। 30 जनवरी की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में मुकेश कंडवाल ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 की रात करीब 9ः45 बजे अचानक उनके बैंक खाते से चार बार में 88,997 रुपये कट गए। इसके बाद दो बार में 13,999 रुपये दूसरे बैंक खाते से साइबर ठगों ने निकाल लिए। बताया कि उनके मोबाइल फोन पर न तो रुपये कटने का कोई मैसेज आया और न ही कोई ओटीपी। कुछ देर बाद जब उन्हें एक साथ दोनों खातों से रुपये कटने का पता चला तब उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि रकम कई अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित हुई है। बैंक से सभी बैंक खातों की जानकारी मांगी गई है। साथ ही फ्रीज कराने के लिए पत्र भी लिखा गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos