सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto-rickshaw driver murdered in Ghaziabad over an old enmity

UP: पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या की, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 24 Jun 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के गाजियाबाद के लोनी में पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Auto-rickshaw driver murdered in Ghaziabad over an old enmity
ghaziabad murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार कॉलोनी में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते युवक आफताब की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।  हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। चाकू लगने के बाद आफताब को अस्पताल ले जाया गया था। 


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम का माहौल बन गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले ही विवाद के बाद झगड़ा हुआ था। जीवन गेट कॉलोनी में रहने वाले आफताब(24) पुत्र शकील परिवार के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ऑटो चलते था। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले आफताब का विजय विहार कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। मंगलवार रात आफताब विजय विहार कॉलोनी पहुंचा था। कॉलोनी पहुंचते ही आफताब और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच गाली गलौज के बाद विवाद हो गया। 
विज्ञापन

आफताब पर कई वार किए
विवाद के चलते आरोपियों ने आफताब पर एक के बाद एक कई चाकू से वार कर दिए। शोर शराबा सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से घायल आफताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

हत्या करने वाले हुए फरार
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुरानी रंजीत के चलते आरोपी पक्षों ने आफताब की हत्या करने की बात कही थी। जिन लोगों पर हत्या करने का आरोप है वह फरार है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed