सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two minor sisters riding a bike killed in collision with a container truck

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई के साथ जा रही थी दोनों

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 24 Jun 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल कट के नजदीक बाइक सवार फुफेरे भाई के साथ जा रही दो किशोरियों को कंटेनर ने टक्कर मार दी।

Two minor sisters riding a bike killed in collision with a container truck
सड़क हादसे में दो बहनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार तीनों ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के कट के पास पहुंचे और एक अनियंत्रित कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और काफी दूरी तक घिसटते चले गए। इस हादसे में जनपद हापुड़ के नई मंडी मुरादपुर थाना कोतवाली देहात निवासी 17 वर्षीय आंशिका और उनकी छोटी बहन 14 वर्षीय परी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिल्ली के नफजगढ़ निवासी उनके बुआ के लड़के, अजय, को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आंशिका को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल परी को हापुड़ स्थित रामा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। आंशिका के शव को गाजियाबाद और परी के शव को हापुड़ में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएचसी में भर्ती अजय की हालत भी नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कंटेनर की पहचान कर ली गई है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed