{"_id":"6a3aec9b5a348864460ef99e","slug":"outpost-in-charge-accused-of-misconduct-protest-at-the-police-station-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-916138-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप, थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप, थाने में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मसूरी थाने में मंगलवार की देर शाम जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कस्बा चौकी इंचार्ज के निलंबन और 13 दिनों से लापता युवती को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने युवती को 24 घंटे में बरामद करने का आश्वासन दिया है।
हिंदू रक्षा दल के सौरव डासना, गौरव सिसौदिया, हर्षित राठौर और मनीष हिंदू ने बताया कि मसूरी की एक कॉलोनी निवासी युवती को गैर सम्प्रदाय का युवक बहलाकर ले गया है। आरोप है कि युवती 13 दिनों से लापता है। युवती की मां कस्बा चौकी इंचार्ज के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही जेल में भेजने की धमकी दी गई। कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक थाने में धरना दिया। चौकी इंचार्ज को निलंबित करने और लापता युवती को बरामद करने की मांग की। एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। युवती की लोकेशन मिल चुकी है। केस पूर्व में ही दर्ज कर लिया गया था। चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रिपोर्ट डीसीपी सिटी को भेजी जाएगी। बताया कि धरना देने वालों को आश्वासन दिया गया है। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।