{"_id":"6a06261e407465ef2109f1d2","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-arrested-for-entering-home-and-swindling-woman-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18944-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला से टप्पेबाजी करने वाले जीजा-साली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला से टप्पेबाजी करने वाले जीजा-साली गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड क्षेत्र के बृज विहार की रहने वाली रीता यादव के घर में घुसकर टप्पेबाजी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थानाक्षेत्र के रोशन नगर का रहने वाला इकरार हुसैन उर्फ विनोद और उसकी साली रीता आर्या हैं। दोनों ने 7 मई की दोपहर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोनों के पास से 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी कुंडल, 800 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक भी बरामद हुई है।
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी इकरार ने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर स्थित किदवई नगर का रहने वाला है। बताया कि उसकी दो पत्नी हैं शहनाज और रेनू। दोनों कपड़े सिलाई का काम करती हैं। उन्हीं के सिले हुए कपड़ों को वह साली रीता के साथ अलग-अलग शहरों में घूमकर बिक्री करता है। इस दौरान घर में अकेली महिला को देखकर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देते थे। 7 मई को भी उन्होंने बृज विहार निवासी रीता यादव के घर में घुसकर महिला से जेवरात उतरवाए। साथ ही आधार व डेबिट कार्ड और कुछ नकदी भी ले गए थे। घटना की शिकायत रीता यादव ने स्थानीय पुलिस से की, शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि दोनों पहली बार पकड़े गए हैं। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश से बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos