{"_id":"6a06256ca6181a4644055634","slug":"neighbor-pours-boiling-water-over-wall-construction-case-registered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18959-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दीवार बनाने पर पड़ोसी ने डाला खौलता पानी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दीवार बनाने पर पड़ोसी ने डाला खौलता पानी, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैशाली स्थित जज कॉलोनी निवासी गुनीत सिंह ने अपने पड़ोसी राम अवतार सिंह चौहान और उनकी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अपने हिस्से में दीवार निर्माण कराते समय आरोपियों ने विवाद किया और खौलता पानी डाल दिया। इससे उनका हाथ जल गया। मामला 12 मई का है। पुलिस ने 14 मई को प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज मामले में गुनीत सिंह ने बताया कि वह घर के अंदर अपने हिस्से में दीवार का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि पड़ोसी राम अवतार सिंह चौहान इस पर बार-बार आपत्ति जताते हैं। बताया कि मंगलवार को आरोपी की पत्नी ने खौलता हुआ पानी डाल दिया। इससे उनका हाथ जल गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने विवाद के दौरान रिकॉर्ड की गई वीडियो भी पुलिस को दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos