{"_id":"6a0624e3e4ca1f9cb308258c","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18948-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर दो लोगों से 3.84 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर दो लोगों से 3.84 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। आईजीएल बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने दो लोगों से ठगी कर ली। बृज विहार निवासी कमल कुमार गौतम के बैंक खाते से 1.96 लाख रुपये और संदीप कुमार 1.88 लाख रुपये ठगों ने निकाल लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में कमल कुमार गौतम ने बताया कि 3 मई की शाम उनके मोबाइल फोन पर आईजीएल बिल अपडेट न करने पर कनेक्शन कटने का मैसेज आया। उस मैसेज में एक एपीके फाइल भी भेजी गई थी। जब उन्होंने एपीके फाइल पर क्लिक किया तभी उनके बैंक खाते से अलग-अलग बार में 1.96 लाख रुपये कट गए। वहीं पीड़ित संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास बिल अपडेट कराने के लिए फोन कॉल आई थी। आरोपी उन्हें फोन पर निर्देश दे रहा था। जब उन्होंने ठग के बताए तरीके से मोबाइल फोन में जानकारी दर्ज की तभी दो बार में उनके बैंक खाते से 1.88 लाख रुपये कट गए। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सर्विलांस टीम दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जिन बैंक खातों में रुपये भेजे गए हैं उन्हें फ्रीज कराया गया है।
Trending Videos