{"_id":"6a0625b26fb9e9b2a60b4c1e","slug":"sanitation-worker-struck-and-killed-by-unidentified-vehicle-while-going-to-buy-momos-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18965-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोमोज लेने गए सफाई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोमोज लेने गए सफाई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोनी। बाइक पर मोमोज लेने गए सफाई कर्मचारी को बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल कर्मचारी की अस्पताल में मौत हो गई। कर्मचारी का साथी मामूली रूप से चोटिल हो गया। ठेकेदार ने कर्मचारी से मोमोज मंगाए थे। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वाहन की पहचान के प्रयास कर रही है।
पचायरा गांव में दीपांशु (22) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में मां बबीता, पत्नी पायल, ढाई वर्षीय मनन व छह माह की बेटी हैं। वह लोनी नगर पालिका में सफाई कर्मचारी थे। मौजूदा समय में वह मीरपुर हिंदू गांव के कूड़ा प्लांट में नौकरी कर रहे थे। उनके भाई दीपक ने बताया कि चार साल पहले दीपांशु की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को छुट्टी होने पर प्लांट में कार्यरत ठेकेदार ने घर लौटने से पहले भाई व उसके एक साथी आदेश को गांव के पास स्थित शिव मंदिर के पास से खाने पीने का सामान लेने भेजा था। सामान लेकर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाई व साथी रोड पर जा गिरे और भाई के सिर में गंभीर चोट आई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को दिल्ली के ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ शव को कूड़ा निस्तारण प्लांट पर लेकर पहुंचे और आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। स्थानीय जनप्रतिनिधि के आश्वासन पर परिजन शव लेकर लौट गए। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Trending Videos