खीरे के लिए किया खून: साढू ने ली साढू की जान, गुलफान की इस बात से भी खौला आरिफ का लहू; चाकू से ताबड़तोड़ वार
पुलिस ने आरोपी आरिफ को भूड़गढ़ी राजबहे से गिरफ्तार करके उससे आला ए कत्ल बरामद किया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी आरिफ ने बताया कि वह और गुलफाम आपस में रिश्तेदार (साढू) थे और मसूरी रेलवे-स्टेशन रोड पर अलग-अलग किराये पर परिवार के साथ आसपास ही रहते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का मात्र 10 घंटों के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू (आला कत्ल) भी बरामद कर लिया है। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि घटना 27 अप्रैल दोपहर करीब 3 बजे की है।
सब्जी बेचता था गुलफाम
मृतक गुलफाम, जो पेशे से सब्जी विक्रेता था, एसएस मीट फैक्टरी के सामने पुलिया के पास अपनी सब्जी की ठेली लेकर खड़ा था, तभी उसका साढू आरिफ (35) पुत्र अनवार वहां पहुंचा और उसने अपने साढू एवं चचेरे भाई गुलफाम (40) पुत्र अहसान से खीरा मांगा, मगर गुलफाम ने उसे खीरा नहीं दिया और अपने 500 रुपये मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरिफ ने धारदार चाकू से गुलफाम पर वार कर दिए और उसे गम्भीर हालत में छोड़कर भाग गया।
गुलफान की पत्नी ने दर्ज कराया मामला
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गुलफाम को गंभीर हालत में सीएचसी डासना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक गुलफाम की पत्नी सितारा ने अपने बहनोई आरिफ पुत्र अनवार के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की धारा बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
10 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी आरिफ को भूड़गढ़ी राजबहे से गिरफ्तार करके उससे आला ए कत्ल बरामद किया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी आरिफ ने बताया कि वह और गुलफाम आपस में रिश्तेदार (साढू) थे और मसूरी रेलवे-स्टेशन रोड पर अलग-अलग किराये पर परिवार के साथ आसपास ही रहते थे। आरिफ ने गुलफाम से खाने के लिए खीरा मांगा था मगर गुलफाम ने खीरा देने से मना कर दिया और कहा कि पहले पुराने उधार के 500 रुपये वापस करो, तभी खीरा मिलेगा। बार-बार मांगने पर भी जब उसे मुफ्त में खीरा नहीं मिला, तो आरिफ को गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर चाकू से गुलफाम की हत्या कर दी।
गुलफाम का रहा आपराधिक इतिहास
एसीपी के अनुसार मृतक गुलफाम का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ थाना किठौर मेरठ में दो मुकदमे दर्ज थे, गुलफाम पर 2021 का गौकशी करने का मामला व 2023 में गैगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है और आरोपी पर थाना किठौर में 2021 में मारपीट का एक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आरिफ के खिलाफ आर्म्स एक्ट की वृद्धि करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कमेंट
कमेंट X