{"_id":"69f0b4b0caf586ba0408f292","slug":"container-driver-and-co-driver-injured-in-road-accident-on-delhi-meerut-expressway-in-ghaziabad-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: चाय पत्ती से भरा कंटेनर खड़े डंपर से टकराया, वाहन के उड़े परखच्चे; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: चाय पत्ती से भरा कंटेनर खड़े डंपर से टकराया, वाहन के उड़े परखच्चे; दो घायल
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े डंपर से चाय पत्ती से भरा कंटेनर टकरा गया। इस हादसे में चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कंटेनर के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लाजा के समीप सोमवार रात सड़क किनारे खड़े डंपर से चाय पत्ती से भरा कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर के परखच्चे उड़ गए और चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल पहुंचाया गया।
जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले चालक सुनील कुमार और सहचालक सचिन कुमार कंटेनर चालक है। बताया कि वह असम के गुवाहटी से कंटेनर में चाय पत्ती लेकर पंजाब के अमृतसर जा रहे थे। सोमवार देर रात करीब दो बजे वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे डंपर से टकरा गया।
भीषण हादसे में कंटेनर के अगला हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक सुनील कुमार व सहचालक सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में जाम लग गया। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम के चमन प्रजापति दल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कंटेनर से घायल चालक और सहचालक को किसी तरह बाहर निकाकाल उन्हें उपचार के लिए मेरठ भिजवाया। पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। सहचालक सचिन कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े डंपर को कब्जे में ले लिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Trending Videos