सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A scorching day brought relief by strong winds at night.

Ghaziabad News: गर्मी से तपा दिन, रात में तेज हवाओं से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A scorching day brought relief by strong winds at night.
पटेल नगर में दोपहर एक बजे तेज धूप व गर्मी में परेशान होते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिनभर तपाने वाली गर्मी के बाद सोमवार रात को चली तेज हवाओं ने लोगों को कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार दोनों दिनों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि मंगलवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार को भी गरज के साथ बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान के अनुसार दो दिन में अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम 24 डिग्री पर पहुंच सकता है।
Trending Videos



दिन में दर्ज किया 42 डिग्री तापमान


सोमवार को पूरा दिन तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम 25.8 रहा। पूरा दिन गर्मी के चलते शहर के प्रमुख रास्ते दोपहर के वक्त खाली रहे। कई स्थानों पर लोग जूस और अन्य ठंडे पदार्थों से गर्मी से राहत लेते हुए दिखाई दिए। गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व में ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा था। इसमें स्कूल के समय में बदलाव करने के साथ अस्पतालों ने हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed