सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: दुहाई में हाई-स्पीड रेल का संगम, चार किमी लंबा और 27 मीटर ऊंची पुल होगा तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
gbd
विज्ञापन
गाजियाबाद। ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (ईओआरसी) में दुहाई पर आरआरटीएस को क्रॉस करने के लिए 27 मीटर ऊंचा पुल बनाया जाएगा। मेरठ रोड पर बनने वाले इस पुल की लंबाई चार किमी होगी। यह इस रूट का अकेला इतना बड़ा पुल होगा। पूरी योजना में 342 पुल बनाए जाएंगे। ऐसे में इस पुल के साथ दो हाई-स्पीड ट्रेनें एक-दूसरे को क्रॉस करेंगी। इस कॉरिडोर में जीटी करनाल रोड, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, मेरठ रोड, डीएमई, गाजियाबाद-बुलंदशहर हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भी पुल तैयार किए जाएंगे।
Trending Videos



दुहाई में ईओआरसी और आरआरटीएस जिस स्थान पर एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे, वहां दोनों के बीच इंटरचेंज प्वाइंट भी तैयार किया जाएगा। इससे लोग आसानी से आ-जा सकेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि गाजियाबाद में ईओआरसी का करीब 26 किमी हिस्सा है। इसे लेकर कार्य किया जा रहा है। शासन को इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्थानों पर रेलवे से जुड़ेगी परियोजना
ईओआरसी परियोजना गाजियाबाद में दो स्थानों (दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर डासना और मुजफ्फरनगर रूट पर मुरादनगर) पर रेलवे से भी जुड़ेगी। इसके लिए डीपीआर में प्लानिंग की गई है। आगे की योजना पर कार्य भी इसी अनुसार किया जाएगा। गाजियाबाद के अलावा अन्य छह स्थानों को कनेक्टिविटी में रखा गया है। रेलवे से इस लाइन के कनेक्ट होने से दोनों ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही जेवर एयरपोर्ट से इसके जुड़ने के बाद आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed