{"_id":"69efc6b94248b5d09505ac4b","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-873254-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने साहिबाबाद क्षेत्र की महिला से 6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि अब आरोपी का फोन बंद जा रहा है। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी विवेक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि साहिबाबाद के महाराजपुर में रहने वाली प्रीति के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन के पास स्थित बाम्बे कॉलोनी नई बस्ती में विवेक सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हें प्लॉट दिखाया। पांच जनवरी 2025 को इस डीलर से प्लॉट खरीदने का सौदा छह लाख रुपये में हुआ। विवेक सिंह ने उन्हें 20 महीने का समय दिया और कहा कि रकम देने पर रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाएगी।
पीड़ित ने दिसंबर 2025 तक आरोपी को प्लॉट खरीदने के लिए छह लाख रुपये का भुगतान कर दिया। साथ ही रजिस्ट्री कराने के नाम पर आरोपी ने 40 हजार रुपये अतिरिक्त ले लिए। सौदा होने के वक्त डीलर विवेक सिंह ने दस रुपये के स्टांप पेपर पर मोहर लगाकर एक लिखित कागज भी तैयार किया था। बाद में पता चला कि उसपर फर्जी मोहर लगी है। सभी रकम जाने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपी से संपर्क करने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। पीड़िता को 6.40 लाख रुपये देने के बाद भी प्लॉट नहीं मिला है। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X