सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and Son Returning from Wedding Ceremony with Band Crushed by Bus Father Dies Son Critical

यूपी में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र को बस ने कुचला, रात बरात में बैंड बजाकर लौट रहे थे; गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर

संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सिमोद और उर्भाष भारत बैंड कंपनी पर बाजा बजाने का काम करते थे। रात दोनों शादी समारोह में बाजा बजाने गए थे। करीब एक बजे दोनों बैंड कंपनी पर सामान रखने के बाद पैदल ही घर लौट रहे थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने पहुंचे तभी मेरठ की तरफ जा रही बेकाबू बस ने पिता पुत्र को रौंद दिया। 

Father and Son Returning from Wedding Ceremony with Band Crushed by Bus Father Dies Son Critical
बैंड बजाकर लौट रहे पिता पुत्र को बस ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने सोमवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में पिता सिमोद की मौत हो गई और पुत्र उर्भाष गंभीर रूप से घायल हो गया। उर्भाष की हालत नाजुक बनी हुई है। पिता-पुत्र शादी समारोह से बैंड बजाकर पैदल घर लौट रहे थे। आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Trending Videos

सिमोद पत्नी और बच्चों संग रहते थे किराये पर
मूलरूप से जनपद शाहजहांपुर के थाना सिंधौली स्थित गांव जमदूईया निवासी सिमोद कुमार मोदीनगर की विजयनगर कॉलोनी में पत्नी सोनी व पुत्र उर्भाष के अलावा सीनू, काजल, रीनू और आशीष के साथ किराए पर रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र भारत बैंड कंपनी में करते थे काम
पत्नी सोनी ने बताया कि सिमोद और उर्भाष भारत बैंड कंपनी पर बाजा बजाने का काम करते थे। सोमवार रात सिमोद और उर्भाष एक शादी समारोह में बाजा बजाने गए थे। रात करीब एक बजे सिमोद और उर्भाष बाजा बजाने के बाद भारत बैंड कंपनी पर सामान रखने के बाद पैदल ही घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने पहुंचे तभी मेरठ की तरफ जा रही ऋषिकेश डिपो की बेकाबू बस ने पिता पुत्र को रौंद दिया। 

पिता की मौत, बेटा गंभीर
हादसे में 38 वर्षीय सिमोद कुमार और उर्भाष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नगर के जीवन अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने सिमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। उर्भाष की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सिमोदी की मौत के बाद परिवार के बाद आर्थिक संकट
सिमोद कुमार और उर्भाष ही बैंड बजाकर परिवार का पालन करते थे। सिमोद की मौत और उर्भाष के गंभीर होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सिमोद कुमार की पत्नी सोनी की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed