सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman Assaulted in Sahibabad Police Station Area

Ghaziabad: दुकान में घुसे 8-10 लोग, पाइप मार्केट के व्यापारी को पीटा, डिलीवरी देने आए लोगों पर मारपीट का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 17 Apr 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
Businessman Assaulted in Sahibabad Police Station Area
व्यापारी के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहिबाबाद थानाक्षेत्र के पाइप मार्केट के व्यापारी सुमित जैन की दुकान में घुसकर करीब 8-10 लोगों  ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यापारी को बचाया। कुछ लोग पुलिस को देखते ही मौके से भाग गए। वहीं तीन-चार लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

Trending Videos


व्यापारी सुमित जैन ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उन्होंने क्षेत्र के ही कैलाश नगर में पाइप फिटिंग के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी के मालिक से संपर्क किया था। उन्होंने 50-60 हजार रुपये का ऑर्डर दिया था। काफी समय तक जब उन्हें ऑर्डर नहीं मिला तब उन्होंने कॉल पर सम्पर्क किया तब आरोपी उनकी दुकान पर पहुंचे और माल गाड़ी में रखे होने व वहीं जाकर जांचने की बात कही। अनहोनी का अंदेशा जताते हुए उन्होंने गाड़ी पर जाने से मना कर दिया। इसके बाद 8-10 लोग दुकान में घुसे और हाथापाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बेटे ने तुरंत पुलिस को बुलाया। इस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि अमर उजाला वायरल फुटेज की पुष्टि नहीं करता। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed