सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three Youths Killed in Bus Collision on Delhi-Meerut Expressway

UP: ट्रैवलर बस की टक्कर से एक्सप्रेसवे पर खड़े तीन युवकों की मौत, थार खड़ी कर बाइक सवार से पूछ रहे थे रास्ता

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 17 Apr 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीईएम कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट पर थार खड़ी करके बाइक सवार से रास्ता पूछ रहे युवकों को सवारियों से भरी ट्रैवलर बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। 

Three Youths Killed in Bus Collision on Delhi-Meerut Expressway
ट्रैवलर बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित एबीईएस कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के बराबर में एनएच नौ पर थार खड़ी करके बाइक सवार से बात कर रहे तीनों युवकों को सवारियों से भरी ट्रैवलर बस ने टक्कर मार दी। ट्रैवलर बस और थार के बीच कुचले गए तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। 

Trending Videos


मृतकों की पहचान नवीन कुमार वर्मा (35) पुत्र राजदुलारे निवासी ईस्ट जवाहर नगर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, दीपक सीडाना (30) पुत्र स्व हरबंस लाल निवासी मालिक कॉलोनी रूद्रपुर थाना रुद्रपुर उत्तराखंड और रेपिडो बाइक सवार योगेश (25) पुत्र नेक सहाय निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने ट्रैवलर बस चालक वीरेंद्र कुमार निवासी दिल्ली को हिरासत में लिया है। हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने से बताया जा रहा है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि तीनों शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed