सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves broke the glass and stole laptop and watch.

Ghaziabad News: चोरों ने शीशे तोड़कर लैपटॉप-घड़ी चोरी किए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the glass and stole laptop and watch.
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम व कौशांबी थानाक्षेत्र में कार के शीशे तोड़ कर चार लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चुराने का मामला सामने आया है। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के प्रतीक ग्रांड सोसायटी निवासी सानिध्य त्रिवेदी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज न होने पर तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित कथ्यून गांव निवासी चमनदीप गुलेरिया ने कौशांबी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


सानिध्य त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें और उनकी सहकर्मी प्राची पांडेय को कंपनी ने काम के लिए लैपटॉप दिए थे। 17 मार्च को वह सहकर्मी के साथ एटीएस एडवांटेज सोसायटी गए थे। उन्होंने पास में ही कार खड़ी की और चले गए। वापस आए तो कार का शीशा टूटा मिला और दोनों लैपटॉप चोरी हो चुके थे। ऑनलाइन शिकायत 10 दिन तक दर्ज नहीं हुई तो तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, चमनदीप गुलेरिया ने बताया कि 13 अप्रैल को वह निजी कार्य से कौशांबी स्थित अस्पताल गए थे। वहां सर्विस रोड पर कार खड़ी कर दी। वापस आने पर कार की डिग्गी का शीशा टूटा मिला। कार से दो लैपटॉप, एक घड़ी, एक इयरपॉड और दो पावर बैंक रखे थे जो चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed