सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of missing child from Kanawani found in Noida Hindon

Ghaziabad News: कनावनी से लापता बच्चे का शव नोएडा हिंडन में मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Body of missing child from Kanawani found in Noida Hindon
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी निवासी ओमवीर के मासूम बेटे सूरज (8) का शव 16 अप्रैल की सुबह 10 बजे नोएडा सेक्टर-63 स्थित हिंडन में मिला। वह मंगलवार की शाम से लापता था और 15 अप्रैल को इंदिरापुरम पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
Trending Videos

कनावनी में नहर किनारे सूरज के कपड़े और चप्पलें मिली हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि बच्चा नहाने के दौरान ही डूब गया होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मूलरूप से कासगंज के बहोरा निवासी ओमवीर सिंह का बेटा मंगलवार शाम करीब तीन बजे घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
बुधवार को परिजन ने पुलिस से शिकायत की तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि वह अक्सर हिंडन नहर पर नहाने के लिए चला जाता था। पुलिस ने जब छानबीन की तो नहर किनारे झाड़ी के पास उसके कपड़े और चप्पलें मिलीं।
नहर में नहाने के दौरान डूबने की आशंका पर एनडीआरएफ टीम को बुलाकर खोजा गया। चार घंटे तक टीम तलाश करती रही लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को एक बच्चे का नग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने गाजियाबाद को दी। पुलिस परिजन को लेकर बच्चे की शिनाख्त कराने के लिए नोएडा गई। वहां पर ओमवीर ने बच्चे को सूरज के रूप में पहचाना। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूरज अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और उससे बड़ी तीन बहनें हैं। सूरज की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एसीपी ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत या आरोप नहीं लगाया गया है। बच्चे की मौत डूबने से हुई है या किसी अन्य कारण से इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।
ओमवीर ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। तीन बेटियों के बाद सूरज का जन्म हुआ था। उसके बाद से ही घर में खुशियां आनी शुरू हुई थीं। वह किराये पर रहकर परिवार का लालन-पालन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed