सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman booked for tax evasion of Rs 27 crore

Ghaziabad News: 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Businessman booked for tax evasion of Rs 27 crore
विज्ञापन
इंदिरापुरम। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

राज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त कल्पना सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वसुंधरा सेक्टर-2 के पते पर अप्रैल 2025 में धर्मेश एंटरप्राइजेज नाम से फर्म पंजीकृत कराई गई। फर्म संचालक ने न सिर्फ फर्जी आईटीसी हासिल की बल्कि कर भी नहीं दिया। इससे राजस्व को करीब 27 करोड़ का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि टीम जांच के लिए फर्म के पते पर टीम पहुंची तो वहां कोई काम होता नहीं मिला। उक्त पते पर मिले व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने कोई फर्ज पंजीकृत नहीं कराई। शुरुआती जांच में फर्म को किराये के भवन में संचालित दिखाकर फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ने शिकायत देकर नेटवर्क में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए अपील की है। फर्म ने बिना खरीददारी किए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16.17 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का दावा किया था। साथ ही करीब 60 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाते हुए 10.91 करोड़ रुपये के कर की देनदारी स्वीकार की। कर का भुगतान आईटीसी से समायोजित करते हुए बाकी रकम हड़प ली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पते और नंबर के आधार पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed