सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two criminals were arrested in separate police encounters, shot in the legs.

Ghaziabad News: पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two criminals were arrested in separate police encounters, shot in the legs.
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच अलग-अलग स्थानों पर दो मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित कर दी गई है।
Trending Videos


डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश ट्रांस हिंडन की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर उन्होंने स्वाॅट टीम और कौशांबी थाना पुलिस को निर्देशित किया। तीन टीम सेक्टर-दो व तीन की पुलिया पर चेकिंग करने लगी तो उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध आए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका साथ मौके से भागने में कामयाब हो गया। गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मकनपुर निवासी अब्दुल बताया है। अब्दुल के कब्जे से बाइक, सोने के कुंडल व तमंचा मिला है। अब्दुल ने 26 अप्रैल को वैशाली में महिला से कुंडल लूटे थे। यह वारदात सीआईएसएफ के सहायक सेनानायक धर्मेंद्र की पत्नी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी मुठभेड़ साहिबाबाद थाना पुलिस के साथ बदमाश की रेलवे स्टेशन के पास आरोपी पवन उर्फ मोनू निवासी हर्ष विहार दिल्ली के साथ हुई। पवन का साथी मौके से भाग गया। उसके कब्जे से तमंचा, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पवन ने अपने साथी संग 30 मार्च की रात ई-रिक्शा सवार रोशन से दो मोबाइल फोन छीन लिए थे। विरोध पर बदमाश ने उन्हें झटका देकर ई-रिक्शे से गिरा दिया था और काफी दूर तक घसीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed