सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The city has 30 to 40-story buildings, and the fire department doesn't have a boom tower fire engine.

Ghaziabad News: शहर में 30 से 40 मंजिला इमारतें, अग्निशमन विभाग के पास नहीं बूम टावर फायर इंजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The city has 30 to 40-story buildings, and the fire department doesn't have a boom tower fire engine.
विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद में बहुमंजिला इमारतों का तेजी से विस्तार हो रहा है। अब 30 से 40 मंजिला टावर आम होते जा रहे हैं। इनके मुकाबले अग्निशमन विभाग की तैयारी बेहद सीमित नजर आती है। बुधवार को गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में 13 मंजिला टावर में लगी आग ने इस कमी को उजागर कर दिया, जब आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक बूम मशीन नोएडा से मंगवानी पड़ी।
Trending Videos

इंदिरापुरम की साया गोल्ड सोसायटी 43 मंजिला, जबकि रामप्रस्थ ग्रीन इंपीरियर 30 मंजिला है। ऐसी तमाम अन्य इमारतें भी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि इन ऊंची इमारतों में आग लगे तो स्थानीय स्तर पर उससे निपटने की क्षमता कितनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के पास फिलहाल सिर्फ एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है, जो करीब 40–42 मीटर (लगभग 12–13 मंजिल) ऊंचाई तक ही पहुंच सकता है। इससे ऊपर की मंजिलों पर आग लगने की स्थिति में सीधी पहुंच संभव नहीं।
जिला अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि और भी हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मांग गई हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नया हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म जिले को मिलेगा, जिससे व्यवस्था और बेहतर होंगी।
----
दमकल विभाग के पास संसाधन

वाटर बाउजर- 22 हजार लीटर- 1
वाटर बाउजर- 14 हजार लीटर- 1
फायर टेंडर- 5 हजार लीटर- 10
फायर टेंडर- ढाई हजार लीटर- 3
फोम टेंडर- 2
हाई प्रेशर मशीन- दो हजार लीटर -3
प्रेशर वाटर फिस्ट- एक हजार लीटर- 3
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म- 42 मीटर- 1
----
सोसायटी में पांच माह पहले ही बदला गया था फायर सिस्टम, आया काम
गौर ग्रीन एवेन्यू की आरडब्ल्यूए का कहना है कि सोसायटी में करीब पांच माह पूर्व ही फायर फाइटिंग सिस्टम को बदलवाया गया था। फायर सिस्टम पर खर्च किए करीब 90 लाख से अधिक रुपये बुधवार को लोगों की जान बचाने में काम आए। सोसायटी के लोगों ने बताया कि अगर सोसायटी का फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं करता तो यह हादसा खतरनाक साबित हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed