{"_id":"69f3b78d7877810fe50b680c","slug":"weather-changed-after-the-heat-relief-came-from-rain-and-hail-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-875485-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तपिश के बाद बदला मौसम, बारिश और ओलों से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तपिश के बाद बदला मौसम, बारिश और ओलों से मिली राहत
विज्ञापन
गर्मी से राहत.... होली चाइल्ड चौराहे पर दोपहर 3:30 बजे आई तेज बारिश से गुजरते वाहन। फोटो: नितिन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भीषण गर्मी और लू से परेशान शहरवासियों को बृहस्पतिवार की शाम अचानक बदले मौसम ने बड़ी राहत दी। दोपहर तक जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास था और तेज धूप के कारण 43 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं शाम होते ही तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। आठ डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़ककर 31 हो गया।
करीब साढ़े तीन बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया था। शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट के तहत तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी, जो शाम के समय सही साबित हुई। खास बात यह रही कि इसी दौरान लू को लेकर येलो अलर्ट भी प्रभावी था, जिससे दिन और शाम के मौसम में बड़ा अंतर देखने को मिला।
अप्रैल के अधिकांश दिनों में गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा, लेकिन इस बार पिछले साल की तुलना में औसत तापमान कुछ कम रहा। महीने के अंतिम दिनों में हुई इस बारिश ने गर्मी की विदाई को सुहावना बना दिया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। बीच बीच में हल्के बादल और हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत नरम बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को फिलहाल तेज गर्मी से कुछ और दिनों की राहत मिलने के आसार हैं।
Trending Videos