सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case Registered Against Looteri Dulhan Gang on Court Orders

हसीन दुल्हनों का घिनौना सच: शादी के एक-दो सप्ताह में सामने आती ऐसी सच्चाई, दूल्हा व परिवार रह जाता हक्का-बक्का

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 02 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी में गिरोह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई। गिरोह संपन्न परिवारों को निशाना बनाता था। पीड़ित अजय कुमार की शिकायत पर तीन महिलाओं व पांच पुरुषों को नामजद किया गया है।

Case Registered Against Looteri Dulhan Gang on Court Orders
घूंघट की आड़ में घिनौना खेल - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज की। शादी के नाम पर सैकड़ों परिवारों को ठगा। कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं व पांच पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मसूरी थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी के पवित्र बंधन के नाम पर चल रहे एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह भोली-भाली लड़कियों को मोहरा बनाकर संपन्न परिवारों को अपना शिकार बनाता था और शादी के कुछ ही दिनों बाद घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो जाता।

Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, पीड़ित अजय कुमार 34 पुत्र नेत्रपाल निवासी नूरपुर मसूरी ने आरोप लगाया है कि एक बिचौलिए के माध्यम से उसकी मुलाकात 'जाह्नवी' नाम की युवती और उसके परिवार से कराई गई। आरोपियों ने साजिश के तहत खुद को जाह्नवी का माता-पिता बताकर पीड़ित परिवार का विश्वास जीता और 10 मई 2024 को अजय के साथ उसकी शादी करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि शादी के मात्र 15 दिनों के भीतर ही आरोपियों ने नाटक शुरू कर दिया, 30 जून 2024 को युवती के कथित परिजन अजय के घर आए और रिश्तेदार की मौत का बहाना बनाकर युवती को अपने साथ ले गए। इसके तुरन्त बाद पीड़ित को पता चला कि घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और उसकी माता के ऑपरेशन के लिए रखे 7 लाख रुपये गायब थे। 

आरोप है कि जाह्नवी की पहले भी कई जगह शादियां करवाई जा चुकी थीं। शिकायत में उसके पूर्व के विवाहों दिसंबर 2022 और अप्रैल 2024 का भी जिक्र है। जब पीड़ित परिवार अपना सामान वापस मांगता है, तो गिरोह उन्हें दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। पीड़ित का दावा है कि यह गिरोह अब तक 100 से अधिक परिवारों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। 

इस सिंडिकेट में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं जो अलग-अलग मौकों पर रिश्तेदार बनकर सामने आते हैं। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पीड़ित अजय कुमार पुत्र नेत्रपाल ने कोर्ट के आदेश से आरोपियों के खिलाफ थाना मसूरी मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

मामले में मुख्य आरोपी बाला देवी, सत्येन्द्र, पुष्पेन्द्र और जाह्नवी समेत लक्ष्मी, सतीश, जितेन्द्र निवासीगण खैरपुर खैराबाद पिलखुवा हापुड़ तथा देवेन्द्र निवासी छिजारसी पिलखुवा हापुड़ को नामजद किया गया है। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों देवेन्द्र, बाला देवी, सतेन्द्र, पुष्पेन्द्र, सतीश, लक्ष्मी, जाह्नवी व जितेन्द्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed