सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CCTV footage of a fight between two teenagers at a religious place goes viral

Ghaziabad News: धार्मिक स्थल में दो किशोर के बीच मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of a fight between two teenagers at a religious place goes viral
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के कनावनी स्थित धार्मिक स्थल में दो किशोरों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने जांच के बाद दोनों किशोर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि कुछ घंटे की पूछताछ और काउंसलिंग के बाद दोनों को परिजनों के पास भेज दिया।
Trending Videos


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर बुधवार को एक मिनट से ज्यादा समय की सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हुई। फुटेज में एक किशोर दूसरे किशोर को पीटता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरा किशोर भी थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। यह फुटेज एक धार्मिक स्थल के अंदर का बताया जा रहा है। पुलिस तक जब यह फुटेज पहुंची और जांच की तो पता चला एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर धार्मिक स्थल में शोर-शराबा कर रहा था। इस दौरान दूसरा किशोर उसे मना करता है, लेकिन वह नहीं मानता और दोनों में मारपीट हो जाती है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो किशोर के बीच मारपीट के बाद सीसीटीवी फुटेज मिली थी और उसकी जांच के बाद दोनों की काउंसलिंग कराकर परिजन के साथ भेज दिया है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed