सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man listening to bhajans at home attacked with brick, condition critical

Ghaziabad News: घर में भजन सुन रहे बुजुर्ग पर ईंट से हमला, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly man listening to bhajans at home attacked with brick, condition critical
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गगन विहार निवासी राजू (62) के साथ पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उनको जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 13 फरवरी की है। पीड़ित बेटे सूरज ने पड़ोसी शीशपाल और उनके बेटे निखिल पर ईंट से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को उनके पिता राजू अपने घर में भजन सुन रहे थे। उसी समय पड़ोसी शीशपाल उनके घर में घुसे और पिता के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब उनके पिता ने विरोध किया तो शीशपाल ने अपने बेटे निखिल को भी बुला लिया और दोनों ने ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। सिर में आई गंभीर चोट के कारण उनके पिता बेहोश हो गए। आरोपी उनको मृत समझकर भाग गए। वह आए तो उनके पिता तड़प रहे थे। उनको घायल अवस्था में लेकर वह चौकी पहुंचे तो वहां से थाने भेज दिया गया। थाने से मेडिकल के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। वहां पर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उनको भर्ती कर लिया और अभी भी उनका इलाज चल रहा है। अब मंगलवार को उन्होंने तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed