सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scooty riders attacked two youths sitting in a car, injuring them.

Ghaziabad News: स्कूटी सवारों ने कार में बैठे दो युवकों पर किया हमला,घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Scooty riders attacked two youths sitting in a car, injuring them.
विज्ञापन
लोनी। स्कूटी सवार तीन युवकों ने अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार अंडरपास के नजदीक कार सवार दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार को हुई। राहुल बंसल निवासी दिल्ली करावल नगर अपने भाई साहिल और दोस्त विशाल के साथ अंकुर विहार डीएलएफ में किसी से मिलने आए थे। जब दोनों विजय विहार अंडरपास के पास पहुंचे तो एक स्कूटी उनकी कार के पास आकर रूकी। आरोप है कि स्कूटी पर सवार तीन लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। दो युवकों के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। साहिल और विशाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर शाहनवाज निवासी श्रीराम कॉलोनी खजूरी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed