{"_id":"69b321448924b8c5e20012a4","slug":"construction-done-contrary-to-the-approved-map-was-demolished-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16569-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया निर्माण ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया निर्माण ढहाया
विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। वसुंधरा में अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को भी बिल्डरों के अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची आवास विकास परिषद की टीम ने निर्माण तोड़ गिराया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया। हालांकि लोगों को शांत करने के लिए अधिकारियों को पुलिस के सहयोग से शांत कराया गया।
तीन दशक पूर्व बनी आवास विकास की वसुंधरा योजना में सबसे अधिक अवैध निर्माण किए गए हैं। योजना में आए दिन अवैध निर्माण की शिकायतें परिषद तक पहुंचती है। आविप के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि बीते दिनों अधिकारी और कर्मचारी एसआईआर कार्य में लगे हुए थे। इसका लाभ उठाते हुए कुछ बिल्डरों ने स्वीकृत नक्शा के विपरीत निर्माण किया था।
सेक्टर-5 स्थित भवन संख्या 745 एवं सेक्टर-12 स्थित 909 भवन संख्या के बिल्डर ने पूर्ण सेटबैक कवर कर स्टिल्ट फ्लोर पर अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने किए जा रहे अतिरिक्त निर्माण को तोड़ गिराया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पूर्व में दोनों ही बिल्डरों को नोटिस जारी कर स्वयं ध्वस्तीकरण किए जाने के निर्देश दिए थे। ध्वस्तीकरण के बजाय बिल्डर ने निर्माण कार्य चालू रखा था। पुलिस बल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।
Trending Videos