{"_id":"69b320da0e8734d7f10798c4","slug":"entered-the-shop-and-beat-up-the-businessman-threatened-to-kill-him-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16549-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट,जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट,जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित दीपक विहार निवासी किराना व्यापारी शिवम कश्यप की दुकान में घुसकर दो लोगों ने मारपीट की। व्यापारी के बुजुर्ग पिता को भी धक्का देकर गिरा दिया। विवाद तीन मार्च की रात करीब 11:45 बजे का है। पुलिस ने आठ दिन बाद 12 मार्च को गुरमीत मावी व उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिवम कश्यप ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च की रात वह दुकान पर बैठे थे। गुरमीत मावी अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए तो आरोपी ने उनके बुजुर्ग पिता को भी धक्का मारकर गिरा दिया। इससे वह चोटिल हो गए। आरोपी के भाई अंकित मावी ने भी डंडे से हमला किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos