सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shop employee steals 9 mobile phones, withdraws Rs 1.59 lakh using credit card

Ghaziabad News: दुकान से कर्मी ने 9 मोबाइल चुराए, क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.59 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shop employee steals 9 mobile phones, withdraws Rs 1.59 lakh using credit card
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के श्यामपार्क एक्सटेंशन में संचालित मोबाइल दुकान के मालिक सचिन गुप्ता ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि राजनगर एक्सटेंशन निवासी अंकित बंसल ने दुकान से नौ मोबाइल और क्रेडिट कार्ड चोरी कर भाग गया है। क्रेडिट कार्ड से 1.59 लाख रुपये भी निकाल लिए। मामला 19 जनवरी 2026 का है। लंबी बातचीत के बाद भी समझौता न होने पर पीड़ित ने 12 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


सचिन गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि वह नए-पुराने मोबाइल की खरीद-फरोख्त और मरम्मत का काम करते हैं। करीब तीन माह पहले उनके परिचित अंकित कुमार ने अपने साले अंकित बंसल को नौकरी पर रखवाया था। वह दुकान पर रहकर मोबाइल मरम्मत कार्य भी सीख रहा था। आरोप है कि अंकित बंसल 19 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे दुकान से सात नए व दो पुराने मोबाइल और उनका क्रेडिट कार्ड लेकर भाग गया। उसने क्रेडिट कार्ड से 1.59 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने के बाद जब पता चला तो उन्होंने अंकित बंसल को कॉल की थी। उस समय आरोपी ने मोबाइल और रुपये दोनों वापस करने से इनकार कर दिया। जब आरोपी के जीजा अंकित कुमार से बात की तो उन्होंने भी धमकी दे डाली। तीन माह तक प्रयास में लगे रहे, लेकिन आरोपी ने रुपये और मोबाइल नहीं दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी को ट्रेस किया जा रहा, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed