{"_id":"6a836440ba4e287ffe00155a","slug":"contaminated-water-supply-in-arthala-for-the-past-10-days-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22728-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अर्थला में 10 दिन से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अर्थला में 10 दिन से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। अर्थला में 10 दिनों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति होने से पांच हजार से अधिक लोग परेशान हैं। घरों में आने वाला पानी इतना गंदा है कि उसे साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों के समक्ष उठाई जा चुकी है। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासी विरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लगातार दूषित पानी आ रहा है। शुरुआत में लोगों ने इसे कुछ दिनों की समस्या समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब पानी से बदबू और रंग भी बदला तो अधिकारियों से शिकायत की। निवासियों का आरोप है कि मगर अधिकारियों ने समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन निस्तारण नहीं किया। वहीं, स्थानीय निवासी सीमा का कहना है कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अधिकारियों से केवल आश्वासन मिला। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या रोजमर्रा की जरूरत और इसे लंबे समय तक टाला नहीं जा सकता। स्थानीय निवासी कपिल ने बताया कि पीने के पानी के लिए रोजाना 200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। घर में नगर निगम की तरफ से आना वाला पानी पीना तो दूर, उससे साफ-सफाई भी करनी संभव नहीं है। ऐसे में बाहर से पानी खरीदना मजबूरी बन गया है।
जीएम, जलकल विभाग केपी आनंद का कहना है कि टीम को भेजकर क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन की जांच कराई जाएगी और लीकेज मिलने पर मरम्मत कराकर दूषित पानी का समाधान किया जाएगा।