सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contract worker attacked ACP's husband with a knife

Ghaziabad News: संविदाकर्मी ने एसीपी के पति पर किया चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Contract worker attacked ACP's husband with a knife
विज्ञापन
गाजियाबाद। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के पति अंशुल मिश्रा को संविदाकर्मी को रंगेहाथ चोरी करते हुए पकड़ना महंगा पड़ा। आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने चाकू आरोपी के हाथ से छीनकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने अंशुल की शिकायत पर संविदाकर्मी यश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय सिहानी गेट थाने के पीछे सरकारी आवास में रहती हैं। उनके पति अंशुल मिश्रा सीआरपीएफ में सहायक कमांडेट हैं और इन दिनों यहीं आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल मिश्रा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि नौ मार्च को उनकी पत्नी सुबह करीब 10 बजे डयूटी पर चली गईं थीं। वह घर पर अकेले सो रहे थे। दोपहर करीब सवा बजे उन्हें कमरे में रखी अलमारी खुलने की आवाज सुनाई दी। आंख खुलने पर उन्होंने देखा कि घर में काम करने वाला संविदाकर्मी यश अलमारी से सामान चोरी कर रहा है। उस वक्त उसके हाथ में सोने की अंगूठी और कुछ नकदी थी।
जैसे ही आरोपी को लगा कि वह पकड़ा गया है, वह भड़क गया। वह चाकू लेकर आया और उनपर सीधे हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह उसके हाथ से चाकू छीना।
अंगूठी और सात हजार रुपये आरोपी से बरामद हुए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी से पूछताछ की। उसने पूछताछ में बताया कि रोजाना उसकी घर में आवाजाही रहती थी। उसको आभूषण और नकदी अलमारी में रखे होने की जानकारी की थी। उसको भरोसा नहीं था कि इस तरह वह पकड़ा जाएगा।
इस बारे में एसीपी जियाउददीन ने बताया कि आरोपी यश रईसपुर गांव का रहने वाला है। उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed