सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

Ghaziabad News: किशोरी काे अगवा कर मां के खाते से निकाले 1.75 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में किशोरी को अगवा कर आरोपी ने उसकी मां के खाते से पौने दो लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी के पिता को फोन करने पर उसने किशोरी और रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि महेंद्रा एनक्लेव क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित के मुताबिक उनकी 15 वर्षीय कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उन्हें पता चला कि थाना खुर्जा देहात, जिला बुलंदशहर की शांति विहार कॉलोनी में रहने वाला राजकुमार उनकी बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि राजकुमार ने उनकी पत्नी के बैंक खाते से पेटीएम के जरिए 1.76 लाख रुपये अपने और अपनी मां त्रिवेणी के खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी के पिता रामदास से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि इस दौरान रामदास ने कह दिया कि वह उनकी बेटी को वापस नहीं करेंगे और न ही उनकी रकम लौटाएंगे।
किशोरी के पिता ने आरोपी राजकुमार और उसके पिता रामदास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी ने बताया कि किशोरी को जल्द बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed