सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police Arrest Criminal Carrying ₹25,000 Reward in Encounter; Shot in the Leg

गाजियाबाद: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली; साथी भी हुआ गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 07 Apr 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद स्वाट टीम और मोदीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया है।

Police Arrest Criminal Carrying ₹25,000 Reward in Encounter; Shot in the Leg
जलवीर उर्फ जल्लू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित और इनामी अपराधी जलवीर उर्फ जल्लू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई स्वाट टीम और थाना मोदीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Trending Videos


पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश अपने एक साथी के साथ कार से मोदीनगर से भोजपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर गदाना गांव के पास चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी जलवीर उर्फ जल्लू के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मौके से जलवीर के साथी जतिन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। जलवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने हाल ही में हिस्ट्रीशीटर राहुल कालू पर फायरिंग की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, एक अल्टो कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed