सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP councillor receives threat for removing loudspeaker from religious place

Ghaziabad News: धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाने पर भाजपा पार्षद को मिली धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
BJP councillor receives threat for removing loudspeaker from religious place
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के वार्ड-37 के पार्षद रवि भाटी को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी गई। पार्षद की ही वीडियो पर कमेंट करते हुए आरोपियों ने धमकी दी है। मामला 19 मार्च को समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाने से जुड़ा है। पुलिस ने 5 अप्रैल की रात आसिफ, अलाम, इसरार, अरमान मलिक व एक्स एसएक्स खान को नामजद कराया गया है।
Trending Videos


भाजपा पार्षद रवि भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छावड़ा कॉलोनी निवासी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें 19 मार्च को एक वीडियो भेजी थी। वीडियो में दो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजने की शिकायत की थी। इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए धार्मिक स्थल के प्रमुख व्यक्तियों से बात की और उसके बाद धर्म विशेष के ही लोगों ने लाउडस्पीकर उतार लिए थे। उन्होंने इसकी वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम हेंडल से पोस्ट की थी। आरोप है कि इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद से समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने धमकी भरे कमेंट करना शुरू कर दिए। आरोपी इसरार ने उन्हें सीमापुरी आने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, अन्य आरोपियों ने भी धमकाते हुए अभद्र टिप्पणी की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों को चिंहित कर लिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी सर्विलांस टीम खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed