सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over moving a bike from the path; assault alleged

Ghaziabad News: रास्ते से बाइक हटाने पर विवाद, मारपीट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute over moving a bike from the path; assault alleged
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रास्ते पर खड़ी बाइक हटाने की बात पर तीन युवकों ने नाईपुरा कॉलोनी निवासी रविंद्र से मारपीट कर दी। आरोपी सरस्वती विहार कॉलोनी में संचालित सैलून का मालिक हर्ष और उसके साथी सुहेल व शारिक हैं। मामला रविवार शाम का है, पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में रविंद्र ने बताया कि रविवार शाम वह कार से ममेरे भाई नितिन के साथ घर की तरफ आ रहे थे। सरस्वती विहार कॉलोनी में सैलून के सामने रास्ते में दो बाइकें खड़ी थीं। जब उन्होंने हॉर्न बजाया तब सैलून संचालक हर्ष अपने दोनों साथियों के साथ बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करनेू पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमलाकर कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दबिश देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed