सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over rising gold prices, one injured in firing

Ghaziabad News: सोने की कीमत बढ़ने से हुआ विवाद, फायरिंग में एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dispute over rising gold prices, one injured in firing
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोने की बढ़ी कीमत के चलते गोविंदपुरम में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया। शुक्रवार की देर रात हुई घटना में मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गिरवी रखे सोने की कीमत बढ़ने पर उसे वापस लेने की बात को लेकर सराफ और कार सवार युवकों में विवाद हुआ। इसमें उन्होंने फायरिंग की और एक युवक के हाथ में गोली लगी। तीन गोली कार की बॉडी में धंसे मिली हैं।
Trending Videos


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी हर्ष गर्ग ने दो वर्ष पूर्व परिचित नितिन गोयल निवासी गोविंदपुरम को अपनी मां के 105 ग्राम जेवर आठ लाख रुपये में गिरवी रखे थे। गिरवी गहने के मामले को लेकर दोनों पक्षों में कई दिनों से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की देर रात हर्ष गर्ग, उसके दोस्त रिंकू चौधरी, जुबैर और नितिन गर्ग कार में सवार होकर नितिन गोयल के घर शास्त्रीनगर पहुंचे। जहां हर्ष गर्ग व उसके दोस्त और दूसरे पक्ष के नितिन गोयल व उसके भाई गौरव गोयल ने मकान में बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में गिरवी सोने को छुड़ाने को लेकर कहासुनी हो गई। गौरव गोयल ने दी तहरीर में बताया कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आए उनके भाई नितिन गोयल को भी आरोपियों ने पीटा और फायरिंग की। गौरव गोयल के मुताबिक उन्होंने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो फायरिंग कार सवारों पर कीं। फायरिंग में कार सवार रिंकू चौधरी के हाथ में गोली लगी। इसके बाद कार सवार भाग गए। पुलिस ने नितिन गोयल को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका भाई गौरव गोयल रिवाल्वर सहित भाग गया। घायल रिंकू चौधरी का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमत बढ़ने से हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार हाल में सोने की कीमत तेजी से बढ़ी है। सोना महंगा होने के चलते दोनों पक्ष गहनों को लेकर विवाद करने लगे। छह माह पूर्व हर्ष गर्ग के खिलाफ चेक बाउंस की प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक हर्ष गर्ग आठ लाख रुपये वापस कर गहने लौटाने की बात कह रहा है। नितिन गोयल पक्ष ब्याज सहित 12 लाख रुपये की मांग कर रहा है।

एसीपी कविनगर, सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर तहरीर दी है। हर्ष गर्ग की तहरीर पर गौरव और नितिन गोयल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरव को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी में हर्ष गर्ग की ओर से फायरिंग होती नजर नहीं आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed