{"_id":"6a7ccb29954217aa840d3d23","slug":"dogs-attacked-a-four-year-old-child-on-the-way-to-school-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-953258-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूल जाते समय चार साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूल जाते समय चार साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे चार वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिराकर शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह नोच लिया। हमले में बच्चे के शरीर पर करीब दस जगह गंभीर घाव हुए हैं। संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज और प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली रेफर किया गया है।
संयुक्त अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नाहल गांव निवासी अनीस का चार वर्षीय बेटा अमन गांव के सना पब्लिक स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह अमन अपने दो साथियों के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में आवारा कुत्तों का झुंड देखकर उसके दोनों साथी डरकर वापस भाग गए, लेकिन अमन उनके साथ नहीं जा सका। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिराकर शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसे बचाया। परिजन घायल बच्चे को तत्काल संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को एंटी रेबीज वैक्सीन और सीरम लगाया।
ट्रॉमा सेंटर में तैनात ईएमओ डॉ. राकेश भारती ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। बेहतर उपचार और प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों के झुंड को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़वाने और क्षेत्र को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।