{"_id":"6a7ccc56f055a407ce0d2233","slug":"fire-breaks-out-in-broom-factory-raw-material-worth-lakhs-burnt-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-953205-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: झाड़ू बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का कच्चा माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: झाड़ू बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का कच्चा माल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पांडवनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्राइड इंटरप्राइजेज फैक्टरी में बुधवार सुबह आग लग गई। फैक्टरी में झाड़ू और उनके कवर बनाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में प्रथम तल पर बना टिन शेड, पाउचिंग मशीन और लाखों रुपये का कच्चा माल जल गया। उस वक्त फैक्टरी में केवल सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे फायर स्टेशन कोतवाली को हादसे की सूचना मिली। इसपर अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में वाटर बाउजर और वाटर टेंडर समेत कई दमकल वाहन मौके पर भेजे गए।
दमकलकर्मियों के पहुंचने तक प्रथम तल पर स्थित टिन शेड आग से क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर चुका था। आग पाउचिंग मशीन, झाड़ू के कवर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान और अन्य कच्चे माल में लगी थी। फायर सर्विस यूनिट ने हौज पाइप लाइन बिछाकर फैक्टरी के दूसरे हिस्सों में फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आग के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।