फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth attacked with an iron rod after intruders entered the enclosure

Ghaziabad News: घेर में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with an iron rod after intruders entered the enclosure
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में आरोपियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान हुई नोकझोंक की रंजिश में बुधवार सुबह आकाश त्यागी के घेर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पिस्टल और तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की और आकाश त्यागी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को मुरादनगर सीएचसी भेजा गया वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव सारा निवासी जोनी त्यागी ने बताया कि उनका भतीजा आकाश त्यागी उर्फ हैप्पी, उज्जवल व तुषार त्यागी अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने गए थे। कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक टकराने पर गांव निवासी यश त्यागी व तुषार त्यागी के बीच नोकझोंक हो गई थी। उस समय शिवभक्तों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया। बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे आकाश त्यागी, उज्जवल व तुषार घेर में बैठे थे। आरोप है कि तभी यश त्यागी अपने आठ से दस साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उन पर लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। आरोपियों ने पिस्टल और तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जोनी त्यागी ने निवाड़ी थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed