{"_id":"6a7ccdc1d55e3330160f7690","slug":"youth-dies-after-falling-from-the-25th-floor-of-landcraft-society-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-953265-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लैंडक्राफ्ट सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लैंडक्राफ्ट सोसायटी की 25वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कविनगर की लैंडक्राफ्ट सोसायटी के टॉवर-2ए की 25वीं मंजिल से गिरकर बुधवार को 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यू पंचवटी निवासी अर्पण गोयल के रूप में हुई। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। अर्पण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और नोएडा की इनोवेटिव व्यू कंपनी में नौकरी करते थे।
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे डायल 112 के माध्यम से सोसायटी में अर्पण के गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस उनको संजयनगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अर्पण के दोस्त प्रखर का फ्लैट सोसायटी के टॉवर-2ए की 14वीं मंजिल पर है। अर्पण सुबह उनसे मिलने सोसायटी पहुंचे और फोन किया। प्रखर ने उन्हें बताया कि वह फ्लैट पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद अर्पण 25वीं मंजिल पर पहुंचे और वहां से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
-- --
लिफ्ट के सीसीटीवी में अकेले जाते दिखे
एसीपी ने बताया कि सोसायटी के गेट और लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अर्पण अकेले 25वीं मंजिल की ओर जाते दिखाई दिए हैं। उनके दोस्त का फ्लैट 14वीं मंजिल पर था, लेकिन अर्पण लिफ्ट से सीधे 25वीं मंजिल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, वह ग्रिल की ओर गए और वहां से नीचे गिर गए।
-- --
सोसायटी में युवक से कहासुनी की चर्चा
सोसायटी के कुछ लोगों ने बताया कि अर्पण की सोसायटी में रहने वाले एक युवक से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह मोबाइल फोन पर किसी से आक्रोशित होकर बात कर रहे थे। कुछ लोगों ने उनके शोर मचाने की आवाज भी सुनी थी। इसके बाद एक घरेलू सहायिका ने अर्पण को गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा देखा।
-- --
माता-पिता शादी के लिए तलाश रहे थे युवती
एसीपी के मुताबिक, अर्पण की जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके माता-पिता ने भी किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी के लिए युवती की तलाश की जा रही थी। उन्हें भी यह पता नहीं है कि किन परिस्थितियों में अर्पण ने यह कदम उठाया।
-- --
मोबाइल फोन से खुल सकता है मौत का रहस्य
पुलिस अर्पण के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल और उपलब्ध रिकॉर्डिंग से घटना से पहले की परिस्थितियों और मौत के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।